Search

 
 
 

टीबी मुक्त भारत के लिए कार्यशाला समेत रामगढ़ की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

 
Ramgarh : जिले के डीसी माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार कंडेर पंचायत में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान कंडेर पंचायत की उप मुखिया ललिता देवी ने कहा की इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत के स्तर पर लोगों के साथ-साथ पंचायत के मुखिया, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों आदि को भी टीबी के प्रति जागरूक करना है. साथ ही मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा टीबी मरीजों की सही समय पर पहचान करना एवं उनके इलाज के लिए उत्प्रेरक बनना भी, इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है. कार्यशाला के दौरान पिरामल स्वास्थ्य के विशाल कुमार एवं जूही सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई देने पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और सहिया के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए रेफ़रल सिल्प व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वहीं पतरातू प्रखंड के यक्ष्मा विभाग के इरशाद अहमद ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को खत्म करने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है. अतः आप सभी अपने स्तर पर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करें. साथ ही सरकार द्वारा टीबी मरीजों की मुफ्त जांच और दवा तथा पोषण पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है. कार्यशाला के दौरान ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों, डीपीओ अजय नारायण दुबे, पिरामल स्वास्थ्य से अर्पिता परासर, सीएचओ सुमन, सरिता, सविता, मंजू, विमला, अनिता, चंद्रिका सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-two-boulder-laden-hiva-and-sand-laden-tractor-seized/">कोडरमा

: दो बोल्डर लदा हाइवा और बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

ओल्ड रेलवे सिक लाइन साइडिंग बरकाकाना में हुआ पौधारोपण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/24-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ओल्ड सिक लाइन साइडिंग बरकाकाना में सोमवार को पौधरोपण किया गया. मौके पर मुख्य रूप से स्टेशन प्रबंधक पीके गांगुली मौजूद थे. पौधरोपण करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा एवं धरती पर प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वनों का विस्तार करना समय की मांग है. वन हमारे जीवन के लिए उतने ही जरूरी हैं, जितना भोजन एवं पानी है. पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से प्रदेश में इस वर्ष कुल आबादी के बराबर पौधे लगाए जाने का फैसला किया है. माल कार्यालय बड़ा बाबू ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि पौधरोपण के साथ-साथ इनका पालन पोषण अपने बच्चे की तरह करें ताकि वह वृक्ष बन सकें. उन्होंने कहा कि पौधे लगाने और इनकी रक्षा करने का संदेश हमारे वेद-पुराणों में भी दिया गया है. आज के समय में उत्पन्न ग्लोबल वार्मिंग और ग्लेशियर पिघलने जैसी चुनौतियों का सामना हरे-भरे वातावरण के बल पर ही करना संभव है. इसलिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है बल्कि देश के विकास की गति को बनाये रखने के लिए भी अनिवार्य है. इस दौरान साइडिंग में सैकड़ों छायादार, फलदार पौधे लगाए गए. मौके पर साइडिंग सदस्य मनोज यादव, उमेश यादव, राजेंद्र यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव, मुलायम यादव, संजय यादव, महेंद्र यादव, दीपक यादव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-45-hospitals-listed-under-chief-ministers-critical-illness-treatment-scheme-know-how-to-get-benefits/">झारखंडः

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 45 अस्पताल सूचीबद्ध, जानें कैसे मिलेगा लाभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही