Search

सगे भाई ने मारपीट कर सड़क हादसे में घायल कह करा दिया भर्ती, मौत के बाद बवाल, जानिये क्‍या है पूरा माजरा

‘शुभम संदेश’ की खबर पर लगी मुहर, फर्द बयान बदलने का मामला उजागर Hazaribagh : हजारीबाग सदर अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान कटकमसांडी स्थित हेदलाग के युवक राजू खान की मौत हो गई. राजू खान घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया था. उसकी मौत के बाद सदर अस्पताल में बवाल मच गया. राजू खान की पत्नी और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही बरती गई. वहीं घायल युवक के आने के पहले ही अस्पताल में डॉक्टरों को यह कह दिया गया कि सड़क दुर्घटना में एक घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से लाया जा रहा है. युवक के आने के बाद उसका उसी तरीके से इलाज किया गया और युवक की मौत हो गई. फिर परिजन और ग्रामीण अस्पताल में इसलिए हंगामा करने लगे और कहने लगे कि युवक राजू खान सड़क दुर्घटना में नहीं, मारपीट में घायल हुआ था. सगे भाई शहजाद खान ने उसके साथ मारपीट की थी और घायल अवस्था में झाड़ियों में फेंक दिया था. फिर शहजाद ने ही राजू खान को अस्पताल में लाए जाने से पहले डॉक्टरों को यह कह दिया कि एंबुलेंस से सड़क हादसे में घायल एक युवक को लाया जा रहा है. वहां पहले ही फर्द बयान में युवक के सड़क दुर्घटना में घायल होने की बात कह दी गई. बाद में परिजनों ने इसका खंडन किया और युवक के साथ मारपीट से संबंधित पूरा माजरा बताया. बाद में एक कांग्रेस नेता और अन्य को बुलाकर सारी बात बताई गई. गौरतलब है कि ‘शुभम संदेश’ ने 23 जनवरी के अंक में ‘अजीब है मुर्दाघर की कहानी, खूब चलती है मनमानी’ नामक शीर्षक से फर्द बयान बदले जाने की खबर प्रकाशित की थी. इस घटना के बाद ‘शुभम संदेश’ की इस खबर पर मुहर लग गई और फर्द बयान बदले जाने का मामला भी उजागर हो गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/shubham-sandesh-25_317.jpg"

alt="" width="947" height="451" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/team-india-and-new-zealand-players-reached-ranchi-see-pictures/">रांची

पहुंचे टीम इंड‍िया और न्‍यूजीलैंड के ख‍िलाड़ी, देखें तस्‍वीरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp