Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand: राज्य के 33 फार्मेसी कॉलेजों की मान्यता रद्द, न्यू एडमिशन पर रोक

राज्य के 33 फार्मेसी कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने इन कॉलेजों का लेटर ऑफ कंसेंट या सहमति पत्र रद्द कर दिया है. अब इन कॉलेजों में नए बच्चों का एडमिशन नहीं हो सकेगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राज्य के 33 फार्मेसी कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने इन कॉलेजों का लेटर ऑफ कंसेंट या सहमति पत्र रद्द कर दिया है. अब इन कॉलेजों में नए बच्चों का एडमिशन नहीं हो सकेगा.

 

 

जांच में पता चला कि इन संस्थानों में अच्छी बिल्डिंग, लैब, जरूरी मशीनें और योग्य शिक्षक नहीं थे. इन कॉलेजों ने फार्मेसी एक्ट 1948 और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों का ठीक से पालन नहीं किया था.

 

 

सहमति पत्र रद्द होने के बाद अब ये कॉलेज नए एडमिशन, रजिस्ट्रेशन या परीक्षा जैसा कोई भी काम नहीं कर पाएंगे. अगर इसके बाद भी कोई कॉलेज यह सब करता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उसी कॉलेज के प्रबंधन की होगी.

 

 

लगातार खबर मिल रही थी कि कई कॉलेज बिना सुविधाओं के सिर्फ कागजों पर ही चल रहे हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन लोगों की टीम बनाकर सभी कॉलेजों की जांच करवाई. जांच में कमियां मिलने के बाद विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है.

 

 

जिन कॉलेजों पर कार्रवाई हुई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  1. बजरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रांची.
  2. आरोहन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रांची. 
  3. अर्णव इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, रांची.
  4. सिटी फार्मेसी कॉलेज, रांची.
  5. रायल प्रोफेशनल कॉलेज, रांची.
  6. बुद्धा हेल्थकेयर एंड हायर एजुकेशन, रांची.
  7. पीतांबरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रांची.
  8. विनायक कॉलेज ऑफ फार्मेसी, चतरा.
  9. एसएन प्रसाद फार्मेसी इंस्टीट्यूट, चतरा.
  10. सावित्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी, चतरा.
  11. आरएसएम फार्मेसी कॉलेज, रांची.
  12. रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जमशेदपुर.
  13. सार्क स्कूल ऑफ फार्मेसी, बोकारो.
  14. ग्रिजली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कोडरमा.
  15. आरपीवाई कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कोडरमा.
  16. एसएसएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, झुमरी तिलैया.
  17. बोकारो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, बोकारो. 
  18. अर्श नारायणी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रांची.
  19. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हेल्थ, रांची.
  20. बुद्धा स्कूल ऑफ फार्मेसी, हजारीबाग.
  21. सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रांची.
  22. जस्लोक कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रांची.
  23. विद्यापति कॉलेज ऑफ हेल्थ एंड प्रोफेशनल एजुकेशन, रांची.
  24. एसीएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, रांची.

 

अन्य 9 संस्थानों की स्क्रूटनी रिपोर्ट भी विभाग जल्द सार्वजनिक कर सकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही