Search

 
 
 

40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता खत्म, 150 कॉलेजों पर खतरा

 
New Delhi : केंद्र सरकार ने देश के 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है. जबकि ऐसे ही करीब 150 मेडिकल कॉलेजों की अभी भी रडार पर हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जिन मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें जांच के दौरान कई तरह की कमियां पाई गईं थी. नेशनल मेडिकल कमीशन के यूजी बोर्ड को इन मेडिकल कॉलेजों में जांच के दौरान कमी मिली थी. इसके बाद ही इनकी मान्यता रद्द करने का फैसला लिया गया है.

इन राज्यों के मेडिकल कॉलेज की रद्द हुई मान्यता

अब तक जिन 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द भी की जा चुकी है, वो सभी गुजरात, असम, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के हैं. अभी अन्य मेडिकल कॉलेजों की भी जांच की जा रही है, अगर जांच के दौरान ये कॉलेज भी मानक पर खड़े नहीं उतरे, तो इनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है.

बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस जैसी अन्य खामियां मिली थीं

नेशनल मेडिकल कमीशन ने इन कॉलेजों में कैमरा, बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस, फैकल्टी आदिम जैसी अहम चीजों की कमी पाए जाने पर यह कदम उठाया है. इन कॉलेजों में बीते महीने भर के दौरान की गई जांच के दौरान ये कमियां पाई गईं हैं. हालांकि, जिन कॉलेजों की अभी तक मान्यता रद्द हुई है उनके पास अपील करने का विकल्प है. वो चाहें तो मान्यता रद्द होने से अगले 30 दिनों के भीतर नेशलन मेडिकल कमीशन में पहली अपील कर सकते हैं. जबकि ये कॉलेज दूसरी अपील केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कर सकते हैं. नेशनल मेडिकल कमीशन और मंत्रालय को कॉलेजों की तरफ से मिले अपील को दो महीने के भीतर ही निपटाना होता है.
इसे भी पढ़ें – टिकैत">https://lagatar.in/tikait-stopped-wrestlers-from-shedding-medals-in-the-ganges-asked-for-time/">टिकैत

ने पहलवानों को पदक गंगा में बहाने से रोका, मांगा समय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही