Search

 
 
 

कोयला तस्करों से वसूली मामला, गिरिडीह एसपी ने इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

 
Giridih: कोयला तस्करों से वसूली के मामले में गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने नगर थाना के अस्थायी चालक अनीश कुमार को हटा दिया है. जबकि एसआई ब्रजकिशोर श्रीवास्तव और हवलदार अयाज खान व दूरबाज को गिरिडीह जिला पुलिस बल से सस्पेंड कर दिया है. एसपी ने बताया कि नगर थाना पुलिस के अलग-अलग पदाधिकारियों को अहले सुबह अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती की ड्यूटी पर लगाया जा रहा था. लेकिन पिछले कई महीनों से ब्रजकिशोर श्रीवास्तव और दोनों हवलदारों समेत चालक अनीष कुमार द्वारा कोयला लोड हर बाइक से 50 रुपये की वसूली की जाती थी. इसी क्रम में डीएसपी टू कौशर अली की नजर वसूली करते हुए चालक, एसआइ और दोनों हवलदारों पर पड़ी, तो डीएसपी ने मामले की शिकायत एसपी से की. इसके बाद एसपी दीपक शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चालक को नगर थाना से हटाते हुए एसआइ और दोनों हवलदारों को निलंबित कर दिया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/now-garbage-collection-will-be-done-by-ev-vehicles-in-ranchi-the-corporation-has-made-special-preparations/">रांची

में अब EV वाहनों से होगा कचरा उठाव, निगम ने की खास तैयारी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही