Search

 
 
 

जैप ट्रेनिंग सेंटर में लाखों की वसूली मामला: पुलिस मेंस एसोसिएशन ने DGP को पत्र लिख कहा - पुलिसकर्मी के इलाज का था पैसा

 
Ranchi : जैप 4 ट्रेनिंग सेंटर में लाखों रुपए की वसूली मामले में पुलिस मेंस एसोसिएशन ने डीजीपी को पत्र लिखा है. लिखे पत्र में कहा गया है कि जब्त किया गया पैसा पुलिसकर्मी के इलाज के लिए था. झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन की ओर से डीजीपी को लिखे पत्र में कहा गया है, जैप-4, बोकारो में अधिष्ठापन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हवलदार पिंकु कुमार द्वारा एक आवेदन दिया गया है. जिसमें उल्लेख किया गया है कि प्रशिक्षु हवलदार सुनील कुमार सिंह, जो अचानक तबीयत खराब होने के कारण गंभीर अवस्था में मेडिका अस्पताल रांची में भर्ती है. उनके इलाज में सहयोग के सभी प्रशिक्षुओं की सहमति से सहायता राशि जमा किया गया था. जिसे जैप 4 के कमांडेंट अश्विनी सिन्हा और डीएसपी विनोद महतो द्वारा प्रशिक्षण अवधि कम कराने के नाम पर पैसा उगाही करने का आरोप लगाते हुए जब्त कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jh-cm-office-employee-dies-due-to-drowning-in-puri-sea/">झारखंड

CM कार्यालय के कर्मी की पुरी के समुद्र में डूबने से मौत, आज लाया जायेगा शव

सहयोग राशि जमा करने संबंधी बात प्रकाश में आयी है

डीजीपी को लिखे पत्र में कहा गया है, पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जैप-4, बोकारो जाकर इस मामले के संबंध में जानकारी प्राप्त किया. प्रशिक्षुओं और अन्य श्रोत से जानकारी में बीमार पुलिसकर्मी के लिए सहयोग राशि जमा करने संबंधी बात प्रकाश में आयी है. अतः सादर अनुरोध है कि उक्त हवलदार द्वारा समर्पित आवेदन में उल्लेखित बिन्दुओं के संबंध में जांच के बाद जब्त राशि बीमार पुलिसकर्मी को देने और इस आरोप में निलंबित पुलिसकर्मियों को निलंबन मुक्त करते हुए, किसी अन्यत्र प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण पूर्ण कराने की अनुमति प्रदान करने की कृपा की जाये. इसे भी पढ़ें -खैरा">https://lagatar.in/khairas-arrest-is-politics-of-revenge-congress-said-it-is-an-attempt-to-suppress-voice-of-opposition/">खैरा

की गिरफ्तारी बदले की राजनीति, कांग्रेस ने कहा, यह विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही