Search

NHM झारखंड में 52 पदों पर भर्ती, 13 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Ranchi News : झारखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में अकाउंट्स और मैनेजमेंट से जुड़े 52 पदों पर भर्ती होगी. झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी ने राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी. इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.
 
फाइल फोटो

इन पदों पर होगी भर्ती

चार्टर्ड अकाउंटेंट के एक पद पर भर्ती होगी. इसके लिए 75 हजार रुपये प्रति माह मानदेय तय किया गया है. स्टेट फाइनेंस मैनेजर-RCH, स्टेट अकाउंट्स मैनेजर और स्टेट अकाउंट्स ऑफिसर-Urban के एक-एक पद हैं. इनका मानदेय क्रमश: 65 हजार, 60 हजार और 25 हजार रुपये प्रति माह है.

अकाउंट्स ऑफिसर/स्टेट अकाउंटेंट-NTEP के एक पद के लिए 31,395 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा. एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट-Accounts-RCH के दो पद हैं. इन पदों पर 19,800 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा.

जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट अकाउंट्स मैनेजर के 5 पद और अकाउंट्स असिस्टेंट-District-RCH के 6 पद हैं. इन पदों का मानदेय क्रमश: 41,968 और 25,200 रुपये प्रति माह है.

ब्लॉक स्तर पर सबसे ज्यादा 33 पद

ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर के 33 पदों पर भर्ती होगी. इस पद के लिए 20,085 रुपये प्रति माह मानदेय तय किया गया है. इस तरह सभी पदों को मिलाकर कुल 52 रिक्तियां हैं.

सिर्फ ऑनलाइन करना होगा आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. ऑफलाइन या किसी दूसरे माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

भर्ती से जुड़ी योग्यता, आरक्षण, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी जानकारी झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी की वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in और recruitment.jharkhand.gov.in पर देखी जा सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही