Search

 
 
 

रिम्स में 113 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक को मौका

Ranchi :  अभ्यर्थियों की उम्र की गणना इंटरव्यू की तिथि के आधार पर की जाएगी. विज्ञापन के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं बीसी-I व बीसी-II के लिए 42 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 45 वर्ष अधिकतम आयु होनी चाहिए.दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट दी गई है. इनके लिए सामान्य वर्ग में अधिकतम आयु 45 वर्ष, बीसी-I और बीसी-II में 47 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग में 50 वर्ष निर्धारित है.
 
रिम्स

Ranchi :  झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) ने ऑपरेशनल मैनेजर, फ्लोर को-ऑर्डिनेटर और आयुष्मान मित्र के कुल 113 पदों पर भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि इसमें 12वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री होल्डर भी आवेदन कर सकेंगे. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और वेतन भी निर्धारित किया गया है. इन पदों पर चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.

किस पद पर कितनी होगी भर्ती

पोस्ट का नाम  पद की संख्या शैक्षणिक योग्यता अनुभव अन्य योग्यता मासिक वेतन
ऑपरेशनल मैनेजर (हेल्थ इंश्योरेंस) 01 हेल्थ केयर में एमबीए या फुल टाइम मास्टर डिग्री सरकारी स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम के क्रियान्वयन में कम से कम पांच साल का अनुभव हिंदी और अंग्रेजी में अच्छी बातचीत के साथ कंप्यूटर और इंटरनेट की जानकारी जरूरी  75,000 रुपये
फ्लोर को-ऑर्डिनेटर 12 किसी भी विषय में स्नातक सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम या स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में प्रबंधक के रूप में कम से कम दो साल का अनुभव न्यूनतम छह महीने का कंप्यूटर ऑपरेशन सर्टिफिकेट और हिंदी-अंग्रेजी में बात करने की क्षमता 30,000 रुपये
आयुष्मान मित्र 100 मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास छह महीने का डीसीए कंप्यूटर सर्टिफिकेट के साथ हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी आरोग्य मित्र के रूप में काम कर चुके अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी प्रत्येक सफल केस पर 120 रुपये

 

 

फ्लोर को-ऑर्डिनेटर और आयुष्मान मित्र के लिए कितने पद आरक्षित

वर्ग फ्लोर को-ऑर्डिनेटर आयुष्मान मित्र
अनारक्षित 05 40  
एसटी 03 26
एससी   01 10
बीसी-I 01 08  
बीसी-II 01   06      
ईडब्ल्यूएस 01   10    
कुल   12 100

 

इसे भी पढ़ें

अभ्यर्थियों की इतनी होने चाहिए अधिकतम आयु

अभ्यर्थियों की उम्र की गणना इंटरव्यू की तिथि के आधार पर की जाएगी. विज्ञापन के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं बीसी-I व बीसी-II के लिए 42 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 45 वर्ष अधिकतम आयु होनी चाहिए.दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट दी गई है. इनके लिए सामान्य वर्ग में अधिकतम आयु 45 वर्ष, बीसी-I और बीसी-II में 47 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग में 50 वर्ष निर्धारित है.

 

वहीं, सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग है. सामान्य वर्ग के लिए 50 वर्ष, बीसी-I व बीसी-II के लिए 52 वर्ष और एससी-एसटी के लिए 55 वर्ष निर्धारित की गई है. महिला अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार संबंधित श्रेणी में तीन साल की अतिरिक्त आयु छूट मिलेगी.

 

जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

इंटरव्यू स्थल : निदेशक कार्यालय, रिम्स, रांची.

रिपोर्टिंग टाइम : सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक.

चयन प्रक्रिया : वॉक-इन-इंटरव्यू.

 

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ख्याल

भर्ती विज्ञापन के अनुसार, रिम्स में पहले से कार्यरत कर्मचारियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी. इंटरव्यू में शामिल होने से पहले रिम्स की ओर से जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ लें. अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जांच करने के बाद ही इंटरव्यू के लिए जाएं.

 

रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें. वॉक-इन-इंटरव्यू. में अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, कंप्यूटर सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और उसकी सेल्फएटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही