Search

 
 
 

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 10 पदों पर भर्ती, लातेहार-जामताड़ा में आवेदन शुरू

Ranchi News: आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और लागू होने पर जाति प्रमाणपत्र समेत जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन के लिए वैध ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भी अनिवार्य है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत झारखंड के दो जिलों में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित भर्ती निकाली गई है. लातेहार में दो और जामताड़ा में आठ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.

 

लातेहार जिले में प्रखंड स्तर पर अकाउंटेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर के दो पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है. वहीं जामताड़ा में जिला और प्रखंड स्तर पर कुल आठ पद हैं. इनमें जिला स्तर पर एक ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, एक अकाउंटेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर, एक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और प्रखंड स्तर पर पांच अकाउंटेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 है.

इसे भी पढ़ें - 

 

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और लागू होने पर जाति प्रमाणपत्र समेत जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन के लिए वैध ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भी अनिवार्य है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही