Lagatar Desk : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने Local Bank Officer (LBO) Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2482 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. इसी तारीख तक आवेदन शुल्क का भुगतान भी किया जा सकेगा. परीक्षा की तारीख बैंक की ओर से बाद में जारी की जाएगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले उपलब्ध कराया जाएगा.
मुख्य बिंदु
भर्ती संस्था: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
पद: लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)
कुल पद: 2482
आवेदन शुरू: 18 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2026
परीक्षा तिथि: बाद में घोषित होगी
एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले
परिणाम: बाद में अपडेट किया जाएगा
आवेदन शुल्क
General/OBC/EWS: 850
SC/ST/PwBD: 175
सभी महिला उम्मीदवार: 175
आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पद की शैक्षणिक योग्यता, राज्यवार रिक्तियां, आयु में छूट और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देख लें.आधिकारिक वेबसाइट: https://bankofbaroda.bank.in/

