Ranchi News: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची में 53 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती होगी. इसके लिए 31 अगस्त 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
इन पदों में ऑपरेशनल मैनेजर – हेल्थ इंश्योरेंश का 1 पद, फ्लोर को-ऑर्डिनेशन के 12 पद और आरोग्य मित्र के 40 पद शामिल हैं.
इच्छुक अभ्यर्थियों को 31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से 11 बजे के बीच RIMS निदेशक कार्यालय में पहुंचकर रिपोर्ट करना होगा. अभ्यर्थियों को तय आवेदन फॉर्म के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी.
साक्षात्कार के समय सभी मूल प्रमाण-पत्र भी साथ लाना जरूरी होगा. अगर कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पद के लिए आवेदन करता है, तो उसे हर पद के लिए अलग आवेदन देना होगा.
RIMS के अनुसार, सभी पदों पर नियुक्ति एक साल के लिए संविदा के आधार पर होगी. भर्ती से जुड़ी योग्यता, अनुभव, आवेदन फॉर्म और अन्य जानकारी RIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. इच्छुक अभ्यर्थी तय समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

