Patna News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत यह भर्ती शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत की जाएगी.
बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
BPSC द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, योग्य भारतीय उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी.
इसे भी पढ़ें:
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है.
आवेदन से जुड़ी प्रमुख तिथियां:
- शुल्क भुगतान शुरू: 1 सितंबर 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
- कुल रिक्त पद: 32,388
आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से संबंधित विस्तृत सूचना, विवरणी और ऑनलाइन आवेदन भरने के निर्देश BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे. अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन और निर्देशों का अध्ययन करने को कहा गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

