Gumla News: कल्याण विभाग की ओर से संचालित आवासीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए अंशकालीन शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. इसके लिए विभाग ने Service Procurement के आधार पर स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (TGT) और मैट्रिक शिक्षक (PRT) के चयन की प्रक्रिया शुरू की है.
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन 10 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे तक जमा करना होगा. आवेदन केवल निबंधित डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें:
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो संलग्न करना होगा. आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय के पते पर भेजना अनिवार्य है.
आवेदन की मुख्य जानकारी:
- पद: अंशकालीन TGT एवं PRT शिक्षक
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर 2026
- अंतिम समय: अपराह्न 4 बजे तक
- आवेदन का माध्यम: निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट
- आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी: www.gumla.nic.in
आवेदन भेजने का पता: कार्यालय, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, गुमला, नया समाहरणालय भवन, चंदाली, गुमला, पिन कोड-835207, ईमेल: dwo.gumla@gmail.com, mesogumla@gmail.com
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

