- देवेंद्र महतो ने परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं का किया विरोध
Giridih News : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में शुरू की गई ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का रथ आज गुरुवार को गिरिडीह पहुंचा.
नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए महतो ने राज्य में भर्ती प्रक्रिया की मौजूदा व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताई और सरकार पर निशाना साधा.
महतो ने बताया कि सरकार ने आंदोलन के दौरान करीब कई परीक्षाओं पर प्रभाव डालने वाले निर्णय लिए थे, जिन्हें बाद में अदालत ने रोका, इससे छात्रों में असमंजस और आक्रोश बढ़ा है.
उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं के भविष्य के सवाल पर पीछे नहीं हटेगी. महतो ने यह भी कहा कि झारखंड की संपदाओं के साथ-साथ छात्रों के हक की रक्षा आवश्यक है और भर्ती सुधार यात्रा का उद्देश्य केवल विरोध नहीं, बल्कि युवाओं में जागरूकता फैलाना भी है.
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय युवाओं के हित और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग लेकर लोगों को जागरूक किया. नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जब तक भर्ती प्रक्रिया भरोसेमंद नहीं बनती, छात्रों की आवाज उठती रहेगी.

