Search

 
 
 

राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, नॉर्थ ईस्ट, दक्षिण के राज्यों में बारिश

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने से पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गयी.
 

 
New Delhi :  राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित दिल्ली में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग  के अनुसार यहां तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है. हरियाणा की बात करें तो उसके 9 जिलों में दिन का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है.

 

 दरअसल  29 मई से मानसून मुंबई-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर ठहरा हुआ है। साउथ और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है. मध्य प्रदेश के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के 12 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गयी है.

 

राजस्थान के22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है. कल गुरुवार को श्रीगंगानगर, कोटा, बीकानेर सहित कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया था. 

 

इसके उलट  मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड सहित कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, में भारी बारिश की अनुमान जताया है.

 


कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को भारी बारिश होने की सूचना है. तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने से पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गयी.

 


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत पहुंचेगा  दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़ रहा है. अनुमान है कि मानसून 25 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों पर छा जायेगा. 

 


जान लें कि केरल में 24 मई को मानसून अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंच गया था  मौसम विभाग के  अनुसार 16 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, 2009 में मानसून 9 दिन पहले पहुंचा था.  

!

!customEmbedTag!!

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही