Search

 
 
 

आसमान में दिखी लाल रोशनी, अचरज में लोग

 
जब आसमान में लाल रोशनी सा अनोखा नजारा 19 जून को पश्चिम वर्जीनिया के बियर रॉक्स मेंं रात 12 बजे मिल्की वे तस्वीरें नाइट फोटोग्राफर जॉनस्टन लीं तोे अचरज में पड़ गये . ऐसा नजारा आसमान में था मानो आकाशगंगा के पार दूसरे संसार से सोने की छटा बिखर रही हो. सवाल ये उठ रहे हैं कि आखिर ये लाल रोशनी थी क्या. हर कोई जानने को उत्सुक था. संभावना ये भी जतायी जा रही है कि ऐसा स्पेसएक्स रॉकेट की वजह से हुआ था, जिसे फ्लोरिडा में कुछ ही मिनट पहले लॉन्च किया गया था. वैसे आसमान में देखने पर लाल रंग दिखायी नहीं दे रहा था, लेकिन जब फोटोग्राफर जॉनस्टन ने अपनी तस्वीरों को देखा तो लाल रोशनी साफ तौर पर दिख रही थी. खुद जॉनस्टन इस तस्वीर को देखकर हैरान रह गये कि आखिर ये था क्या. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-breeding-and-selling-of-colorful-fish-will-make-women-self-sufficient/">धनबाद

: रंगीन मछलियों की ब्रीडिंग और बिक्री से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

रॉकेट हो सकता इसकी वजह- वैज्ञानिक

बोस्टन यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर स्पेस फिजिक्स के कार्लोस मार्टिनस ने कहा कि यह लाल चमक फॉल्कन 9 रॉकेट के दूसरे चरण के इंजन के जलने से आसमान में रोशनी हो सकती है. उन्होंने कहा कि लिफ्ट-ऑफ करीब 3 मिनट बाद वहां शुरु होती है, जहां के वातावरण में पॉजिटीव ऑक्सीजन आयन मौजूद हो. आगे उन्होंने बताया कि जब रॉकेट इंजन जलता है तो ऑक्सीजन आयन दूसरे अणुओं के साथ मिलकर आयन बनाते हैं . यही आयन चमक पैदा करते हैं जब इलेक्ट्रॉनों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं और फिर चमक पैदा होती है. इसे भी पढ़ें- नियम">https://lagatar.in/strictness-on-rule-breakers-2497-driving-licenses-canceled-in-last-five-months/">नियम

तोड़ने वालों पर सख्ती, पिछले पांच महीने में 2497 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही