Search

कोडरमा लोकसभा में चल रही है लाल लहर : राजकुमार यादव

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड अंतर्गत अरागारो, भागलपुर, पड़रिया, बादीडीह समेत कई गांवों में भाकपा माले ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इसकी अध्यक्षता बिनोद राणा एवं संचालन पंसस अशोक यादव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि 01 मई 2024 को मजदूर दिवस के दिन ही छात्र, नौजवानों, मजदूरों एवं महागठबंधन के लोकप्रिय उम्मीदवार बिनोद सिंह नामांकन करेंगे. उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जानते हैं कि एक मई को पूरी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है. हम उसी दिन किसानों के लिए, मजदूरों के लिए, छात्र नौजवानों के लिए संकल्प लेंगे. मजदूर विरोधी, किसान विरोधी जो कानून देश में लाया गया है, उस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरे कोडरमा लोकसभा में लाल लहर चल रही है. उन्होंने कहा कि जनता जाति धर्म से उपर उठकर इस बार 2024 में बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी. तभी हमारे देश का संविधान, लोकतंत्र और आजादी बचेगी. मौके पर सकलदेव यादव, प्रदीप यादव, सुरेश यादव, रामदेव सिंह, मनोज मिस्त्री, विकास मिस्त्री, सहदेव मिस्त्री, संजय मिस्त्री, चिंतामणि यादव, पवन यादव, संजय यादव, बासदेव यादव, सिकंदर यादव, सुधीर यादव, विकास यादव, दिलीप कुमार, रूपेश यादव, मोहन यादव, अजीत यादव, मकसूद आलम, मो. सरफराज, मो. जैनुल, मो. सोकत, नकुल दास, जैनुल अंसारी, मो. मोनू, मो. नवाजील, सोनू यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/arjun-munda-and-kalicharan-munda-filed-nomination-papers-from-khunti/">

 खूंटी से अर्जुन मुंडा, कालीचरण मुंडा और सिंहभूम से जोबा मांझी ने नामांकन भरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp