Search

 
 
 

बकरीद को लेकर सहायक नगर आयुक्त ने मस्जिदों, ईदगाहों के निकट सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

 
Ranchi : बकरीद को देखते हुए शनिवार को सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी के द्वारा निगम क्षेत्र के सभी मस्जिदों, ईदगाहों तथा आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. संबंधित सुपरवाइजर को  निर्देश दिया गया कि निगम क्षेत्र में सभी मस्जिदों, ईदगाहों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के साथ सभी संपर्क पथों पर समुचित रूप से सफाई की जाये. इसके अलावा सभी संपर्क पथों पर स्वीपिंग, कूड़े का उठाव, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, ब्लीचिंग एवं एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव करने का भी निर्देश दिया गया. सभी जोनल एवं सुपरवाइजर से कहा गया कि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ इस बात का ध्यान रखें कि आम लोग बकरीद का तयोहार एक स्वच्छ वातावरण में मनाएं. इसे भी पढ़ें –रहें">https://lagatar.in/be-alert-elderly-died-of-corona-after-five-days-in-ranchi-treatment-was-going-on-in-medica/">रहें

सतर्क : रांची में पांच दिन बाद कोरोना से बुजुर्ग की मौत, मेडिका में चल रहा था इलाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही