Search

 
 
 

इंडिया अलायंस की बैठक को लेकर भाजपा ने कहा, उनके पास न विजन और न ही मिशन नहीं बचा है

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी कहा कि इंडिया गठबंधन का वजूद लोकसभा चुनाव के बाद ही खत्म हो गया था. तंज कसा कि पीएम मोदी को कोसने के अलावा इन लोगों का कोई एजेंडा नहीं है. आरोप लगाया कि ये लोग केवल सुविधा की राजनीति करते हैं.
 
शहजाद पूनावाला

NewDelhi : दिल्ली में हो रही इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा ने हल्ला बोला है. भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो जारी कर कहा कि इंडिया अलायंस अपने मूल उद्देश्य से भटक चुका है. उसके पास न तो कोई स्पष्ट विजन बचा है और न ही कोई साझा मिशन है.

 

पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने डीएमके के साथ धोखा किया था, इस वजह से वह बैठक में शामिल नहीं हुई. आम आदमी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि वह तो आरोप लगाती रही है कि कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों को इस्तेमाल कर किनारे कर देती है.

 

पूनावाला ने दावा किया कि अलायंस के भीतर लगातार खींचतान बढ़ रही है. उनके सहयोगी दलों के बीच अविश्वास अलायंस की सबसे बड़ी कमजोरी बन कर रहा गया है. क्षेत्रीय दल कांग्रेस की कार्यशैली से असंतुष्ट हैं, जिसका असर गठबंधन की बैठकों और गतिविधियों में नजर आता है. कहा कि चुनावी मजबूरी का गठबंधन बनकर रह गया है,

 

पूनावाला ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जनता के मुद्दों पर एकजुट होने के बजाय आपसी मतभेदों में उलझ कर रह गये हैं. भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी कहा कि इंडिया गठबंधन का वजूद लोकसभा चुनाव के बाद ही खत्म हो गया था. तंज कसा कि पीएम मोदी को कोसने के अलावा इन लोगों का कोई एजेंडा नहीं है. आरोप लगाया कि ये लोग केवल सुविधा की राजनीति करते हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही