Latehar News : पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में लातेहार पुलिस ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. पलामू के लेस्लीगंज फायरिंग बट में 20 व 21 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में लातेहार पुलिस ने अपने शानदार प्रदर्शन से ना सिर्फ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीाता है, बल्कि लातेहार जिला का भी नाम रौशन किया गया.
इस प्रतियोगिता में पलामू रेंज के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था. पलामू एसपी ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया. वहीं लातेहार एसपी कुमार गौरव ने लातेहार पुलिस की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है. उन्होने विजयी प्रतियोगियों को अपनी शुभकामनायें दी.
बता दें कि इस प्रतियोगिता में लातेहार पुलिस की टीम ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में कौशल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. लातेहार ने कुल 1110 अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियनशिप के तमगे पर अपना कब्जा जमाया. लातेहार पुलिस की टीम ने छह स्वर्ण पदक समेत कुल 14 पदक इस प्रतियोगिता में जीते. इनमें दो रजत और छह कास्य पदक शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

