Search

 
 
 

मारवाड़ी कॉलेज में TCS BPS Hiring 2027 को लेकर रजिस्ट्रेशन व जानकारी सत्र आयोजित

Ranchi News : मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से बैच ऑफ 2027 के विद्यार्थियों के लिए TCS BPS Hiring 2027 को लेकर विशेष रजिस्ट्रेशन व जानकारी सत्र का आयोजन किया गया.
 
मारवाड़ी कॉलेज में TCS BPS Hiring

Ranchi News : मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से बैच ऑफ 2027 के विद्यार्थियों के लिए TCS BPS Hiring 2027 को लेकर विशेष रजिस्ट्रेशन व जानकारी सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को टीसीएस की भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, टेस्ट और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देना था.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

कार्यक्रम में TCS के प्रतिनिधि Sayantan Basak और Shresth मौजूद रहे. उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को TCS BPS Hiring 2027 की भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी दी. विद्यार्थियों को बताया गया कि चयन प्रक्रिया में In-Centre Test आयोजित किया जाएगा. सीमित सीटों को देखते हुए पात्र और इच्छुक विद्यार्थियों से समय पर रजिस्ट्रेशन पूरा करने की अपील की गई.

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के सवालों और शंकाओं के समाधान के लिए Q&A Session भी आयोजित किया गया. छात्रों ने पात्रता, रजिस्ट्रेशन, टेस्ट, चयन प्रक्रिया और भर्ती के अगले चरणों से जुड़े सवाल पूछे. TCS प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए पूरी प्रक्रिया को समझाया.

 

इस अवसर पर मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने TCS प्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में कॉलेज के प्लेसमेंट विभाग के कन्वेनर डॉ. सुभांकर अईच, असिस्टेंट कॉर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती सहित प्लेसमेंट सेल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

BA, B.Com, BBA और B.Sc के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

मारवाड़ी कॉलेज की Placement Cell वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, TCS BPS Hiring 2027 को बैच ऑफ 2027 के लिए सूचीबद्ध किया गया है. इसमें पात्रता मानदंड के अनुसार BA, B.Com, BBA और B.Sc. के विभिन्न विषयों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं.

 

कॉलेज की Placement Cell वेबसाइट https://marwaricollegeranchi.ac.in/Placement.aspx प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले TCS के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध eligibility criteria, registration instructions, test details और selection process को ध्यानपूर्वक पढ़ें.कॉलेज ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय पर रजिस्ट्रेशन पूरा करने और इस करियर अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही