Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विद्यार्थी विज्ञान मंथन ऑनलाइन परीक्षा का रजिस्ट्रेशन अब 25 सितंबर तक

Advertisement
Advertisement
  • पहले स्तर की परीक्षा 29-30 अक्तूबर को
  • छात्र केवल एक बार ही कर सकेंगे लॉग इन, 10 नवंबर को होगी परिणाम की घोषणा
  • राज्य स्तरीय परीक्षा 26 नवंबर, 3, 10 और 17 दिसंबर में से किसी भी एक दिन
  • राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 18 और 19 मई, 2024 को प्रस्तावित
Hazaribagh : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीआरटी, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक संस्थान और राष्ट्रीय परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाली विद्यार्थी विज्ञान मंथन का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है. इसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर अब 25 सितंबर कर दी गई है. विद्यार्थी विज्ञान मंथन, वीवीएम के झारखंड राज्य समन्वयक अशोक कुमार ने बताया कि पहले स्तर की परीक्षा 29-30 अक्तूबर को होगी. परीक्षा ऑनलाइन ली जाएगी. परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 90 मिनट का होगा. छात्र केवल एक बार ही लॉग इन कर सकेंगे. इसके परिणाम की घोषणा 10 नवंबर को होगी. राज्य स्तरीय परीक्षा 26 नवंबर, 3, 10 और 17 दिसंबर में से किसी एक दिन होगी. राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 18 और 19 मई, 2024 को प्रस्तावित है. इस परीक्षा के लिए व्यक्तिगत या स्कूल के माध्यम से पंजीकरण करने वाले छात्रों को ₹200 का शुल्क देना होगा. राज्य स्तरीय शिविर में प्रत्येक राज्य के हर वर्ग के शीर्ष 20 रैंकर्स को एक या दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर में भाग लेने के लिए जाना होगा. शिविर राज्य के किसी भी स्थान पर आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रीय शिविर में प्रत्येक कक्षा से शीर्ष दो छात्रों यानी प्रत्येक राज्य से कुल 12 छात्रों को दो दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में आमंत्रित किया जाएगा. छात्र अधिक जानकारी https://vvm.org.in

पर पा सकते हैं. समन्वयक ने झारखंड के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराकर विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाए जाने में बढ़ोतरी करें. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/prostitution-exposed-in-patna-25-including-13-women-arrested/">पटना

में देह व्यापार का खुलासा, 13 महिला समेत 25 पकड़े गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही