Search

 
 
 

सर्वर की परेशानी से सुस्त हुई रजिस्ट्री कार्यालयों की रफ्तार, पूरे राज्य में बाधित रहा काम

 
Ranchi : सोमवार को रांची समेत झारखंड के सभी निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री का कार्य बाधित रहा. तकनीकी परेशानी की वजह से आधार वेरिफिकेशन समेत रजिस्ट्री के लिए की जाने वाली अन्य ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई. जिसके कारण रजिस्ट्री के लिए आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. सोमवार को निबंधन कार्यालय खुलने के साथ ही काफी संख्या में अधिवक्ता और आम लोग अपना कार्य कराने ऑफिस पहुंचे. इनमें से ज्यादातर लोगों को बैरंग लौटना पड़ा. निबंधन कार्यालय में कार्य सुचारु रूप से नहीं होने के कारण घर, जमीन, फ्लैट समेत अन्य दस्तावेजों की रजिस्ट्री कराने आये लोगों को काफी परेशानी हुई.

कर्मचारी भी परेशानी रहे

किसी दस्तावेज के निबंधन से पूर्व आधार का ऑनलाइन वेरिफिकेशन किया जाता है. लेकिन सोमवार को यह काम ठीक ढंग से नहीं हुआ है. जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ा. आधार वेरिफिकेशन में हो रही तकनीकी अड़चन से कार्यालय के कर्मचारी भी परेशानी रहे.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/security-of-atm-bank-and-cash-van-with-the-help-of-illegal-weapon-in-jharkhand/">झारखंड

में अवैध हथियार के सहारे एटीएम, बैंक और कैश वैन की सुरक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही