Search

 
 
 

रांची समेत झारखंड में ठप रही रजिस्ट्री, बुधवार को भी हो सकती है सर्वर की समस्या

 
Ranchi: मंगलवार को रांची समेत झारखंड के सभी निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री का काम पूरी तरह से ठप रहा. तकनीकी परेशानी की वजह से आधार वेरिफिकेशन समेत रजिस्ट्री के लिए की जाने वाली अन्य ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई. जिसके कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई. ये स्थिति झारखंड के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में रही. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को भी रजिस्ट्री कार्यालयों में सुचारु रूप से काम होने पर संशय है, क्योंकि सर्वर ढंग से काम नहीं कर रहा है. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बीते सोमवार को भी निबंधन कार्यालय में काम काज काफी हद तक प्रभावित रहा था, लेकिन मंगलवार को उम्मीद की जा रही थी कि सर्वर की परेशानी खत्म होगी, और रजिस्ट्री का काम शुरू होगा. मंगलवार को कार्यालय खुलने के साथ ही काफी संख्या में अधिवक्ता और आम लोग अपने कार्य कराने रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे. जिनमें से ज्यादातर लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा. निबंधन कार्यालय में काम नहीं होने से घर, जमीन, फ्लैट समेत अन्य दस्तावेजो की रजिस्ट्री कराने आये लोगों को काफी परेशानी हुई. इसे भी पढ़ें- नीतीश">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-leader-met-nitish-kumar-got-the-responsibility-to-strengthen-the-organization/">नीतीश

कुमार से मिले झारखंड JDU के नेता, संगठन मजबूत करने की मिली जिम्मेवारी
दरअसल, किसी दस्तावेज के निबंधन से पूर्व आधार का ऑनलाइन वेरिफिकेशन किया जाता है, लेकिन सर्वर की बेरुखी से यह काम नहीं हुआ. इतना ही नहीं रजिस्ट्री से पूर्व अपॉइंटमेंट लेने का प्रोसेस भी पूरा नहीं हो पा रहा था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही