Search

 
 
 

रांची : सड़क दुर्घटना और सर्पदंश से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

 
Ranchi : सड़क दुर्घटना और सर्पदंश से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा मिलेगा. इसको लेकर रांची जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा (सड़क दुर्घटना/सर्प दंश) के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की स्वीकृति दी है. इसके अलावा विशिष्ट स्थानीय आपदा से प्रभावित लोगों को हुई क्षतिपूर्ति के लिए 9 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगी. जो तमाड़ अंचल के 3 और सोनाहातू, राहे और बुंडू अंचल के 1-1 प्रभावितों को दिया जायेगा. डीसी ने मुआवजा राशि की निकासी की भी स्वीकृति दे दी है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-charges-framed-against-notorious-lavkush-sharma-in-extortion-case/">रांची

: कुख्यात लवकुश शर्मा के खिलाफ रंगदारी के केस में आरोप गठित)

इन लोगों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा :

1. आवेदक का नाम : सैरून निशा (तमाड़ अंचल), मृतक का नाम : मोहम्मद कुतुबुद्दीन 2. आवेदक का नाम :- पूजा देवी (तमाड़ अंचल), मृतक का नाम : परेस स्वांसी 3. आवेदक का नाम : बाबी देवी (तमाड़ अंचल), मृतक का नाम : रोहित चंद्र मांझी 4. आवेदक का नाम : सुलोचना देवी (सोनाहातू अंचल),  मृतक का नाम : राजेन्द्र सिंह मुंडा 5. आवेदक का नाम : मोहन महतो (राहे अंचल), मृतक का नाम : शारदा देवी 6. आवेदक का नाम : जुलिता देवी (बुंडू अंचल), मृतक का नाम : द्वारिका महतो इसे भी पढ़ें : तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-gets-a-blow-from-delhi-hc-will-have-to-appear-before-cbi-on-march-25/">तेजस्वी

यादव को दिल्ली HC से झटका, 25 मार्च को CBI के सामने होना होगा पेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही