Search

 
 
 

रिलायंस-बीपी की बड़ी सफलता, सैटेलाइट क्लस्टर में गैस का उत्पादन किया शुरू

 

LagatarDesk :  देश में तेल और गैस के क्षेत्र की सबसे बड़ी निजी कंपनी ने बीपी के साथ एक बड़ी सफलता हासिल की है. रिलायंस-बीपी ने सोमवार को कहा कि ब्लॉक KG D6 के सेटलाइट क्लस्टर गैस फील्ड में उत्पादन शुरू हो गया है. कंपनी के मुताबिक, इससे भारत की गैस मांग की 15 फीसदी सप्लाई होगी. 

पिछले साल आर क्लस्टर में उत्पादन हुई थी शुरू

कंपनियों ने कहा कि आर क्लस्टर में पिछले साल दिसंबर में उत्पादन चालू हो गया था. अब सैटेलाइट क्लस्टर में उत्पादन शुरू किया गया है. रिलायंस और BP ने हाल ही में KG D6  ब्लॉक में दो गहरे पानी वाले गैस क्षेत्रों की खोज की है. जिन्हें सैटेलाइट क्लस्टर और एमजे क्लस्टर कहा जाता है.

समुद्र में 1850 मीटर गहराई पर है गैस फील्ड

कंपनी ने बयान में कहा गया कि सैटेलाइट क्लस्टर क्षेत्र में तय समय से दो महीने पहले ही उत्पादन शुरू किया गया है. रिलायंस ने कहा है कि गैस फील्ड काकीनाडा, आंध्रप्रदेश में स्थित वर्तमान ऑनशोर टर्मिनल  से करीब 60 किलो मीटर दूर समुद्र में करीब 1,850 मीटर गहराई में है.

2023 तक 30 मिलियन गैस उत्पादन की उम्मीद

रिलायंस-BP KG D6  में तीन गहरे पानी वाले गैस क्षेत्र का विकास किया ज रहा है. इनके नाम आर क्लस्टर, सैटेलाइट क्लस्टर और एमजे हैं. इन तीनों क्षेत्रों की प्राकृतिक गैस की कुल क्षमता 2023 तक 30 मिलियन मानक घन मीटर प्रतिदिन का उत्पादन करने की उम्मीद कर रहे हैं. RIL की इसमें 66.67% हिस्सेदारी और बीपी के पास 33.33% हिस्सेदारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही