Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिलायंस, HDFC और SBI सर्वाधिक घाटे में, 82,082.91 करोड़ घटा मार्केट कैप

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  बीते सप्ताह शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिली. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 62.15 अंक यानी 0.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा.  सेंसेक्स की टॉप 10 में से तीन कंपनियों का मार्केट कैप सामूहिक रूप से 82,082.91 करोड़ घट गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक नुकसान में रही. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक और एसबीआई को भी घाटा हुआ. इसके अलावा सात कंपनियों का बाजार मूल्यांकन में 67,814.1 करोड़ की  बढ़ोतरी हुई. इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का नाम शामिल है. (पढ़ें, खड़गे">https://lagatar.in/kharge-said-bjp-has-made-madhya-pradesh-a-laboratory-of-atrocities-on-dalits/">खड़गे

ने कहा, भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलितों पर अत्याचार की प्रयोगशाला बना दिया)

रिलायंस की बाजार हैसियत 16,71,073.78 करोड़ पर आ गयी

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 58,690.9 करोड़ घटकर 16,71,073.78 करोड़ रह गया. एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 20,893.12 करोड़ के नुकसान से 11,81,835.08 करोड़ पर और एसबीआई की 2,498.89 करोड़ की गिरावट के साथ 5,08,926 करोड़ रह गयी. दूसरी ओर बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 21,025.39 करोड़ बढ़कर 4,36,788.86 करोड़ पर पहुंच गयी. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 13,716.34 करोड़ की बढ़त के साथ 6,79,267.17 करोड़ और इंफोसिस का मूल्यांकन 13,199.82 करोड़ के उछाल के साथ 5,89,579.08 करोड़ पर पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-1180-bedded-dharamshala-will-be-built-for-pilgrims-in-gaya-these-facilities-will-be-available/">बिहारः

गया में तीर्थयात्रियों के लिए बनेगा 1180 बेडेड धर्मशाला, मिलेंगी ये सुविधाएं

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस पहले स्थान पर काबिज

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,731.21 करोड़ बढ़कर 4,88,461.91 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 4,738.47 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 12,36,978.91 करोड़ पर रहा. हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 2,972.23 करोड़ की वृद्धि के साथ 6,03,222.31 करोड़ पर जा पहुंचा. आईटीसी की बाजार हैसियत 2,430.64 करोड़ बढ़कर 5,53,251.90 करोड़ रही. टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-auction-of-players-for-chakulia-premier-league-begins-117-auctioned/">चाकुलिया

: चाकुलिया प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू, 117 की हुई नीलामी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही