Search

 
 
 

बीते सप्ताह सेंसेक्स 758.95 अंक चढ़ा, रिलायंस के निवेशक हुए मालामाल, TCS को हुआ सर्वाधिक नुकसान

 
सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ बढ़ा NewDelhi :  बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 758.95 अंक यानी 1.21 प्रतिशत मजबूत हुआ. वहीं सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 466.95 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,384.58 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. शेयर बाजार की आयी तेजी से सेंसेक्स की टॉप 10 में छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,13,703.82 करोड़ बढ़ गया. सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ी है.  वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन घट गया. (पढ़ें, हम">https://lagatar.in/we-will-oppose-the-uniform-civil-code-but-will-not-take-to-the-streets-maulana-arshad-madani/">हम

Uniform Civil Code का विरोध तो करेंगे, लेकिन सड़कों पर नहीं उतरेंगे : मौलाना अरशद मदनी)

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 63,259.05 करोड़ बढ़ा

बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 63,259.05 करोड़ बढ़कर 17,42,415.47 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं  हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 18,737.99 करोड़ की बढ़त के साथ 6,38,019.76 करोड़ हो गयी. आईटीसी का एमकैप 18,331.32 करोड़  के उछाल के साथ 5,63,237.76 करोड़ हो गया. इंफोसिस का मार्केट वैल्यूएशन 11,059.41 करोड़ चढ़कर 5,36,433.55 करोड़ पर जा पहुंचा. इसे भी पढ़ें : बीते">https://lagatar.in/10-policemen-died-in-seven-districts-of-jharkhand-in-last-6-days/">बीते

6 दिनों में झारखंड के सात जिलों में 10 पुलिसकर्मियों की मौत

इन चार कंपनियों का मार्केट कैप बीते सप्ताह घटा 

समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,016.08 करोड़ बढ़कर 4,66,412.79 करोड़ पर और एचडीएफसी की 299.97 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 4,89,496.34 करोड़ पर पहुंच गयी. इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,879.86 करोड़ घटकर 11,61,840.29 करोड़  पर और एसबीआई का 6,514.97 करोड़ के नुकसान के साथ 5,09,863.08 करोड़ पर आ गया. एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 4,722.95 करोड़ घटकर 8,95,458.57 करोड़ रह गयी. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 1,882.67 करोड़ कम होकर 6,53,980.16 करोड़ पर फिसल गया. इसे भी पढ़ें : JEE">https://lagatar.in/jee-advanced-result-released-vc-reddy-of-hyderabad-zone-topped/">JEE

Advanced का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन के वीसी रेड्डी ने किया टॉप, एनएन भव्या लड़कियों में टॉपर रही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही