Search

 
 
 

दशहरा-दिवाली-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Lagatar Desk :   रेलवे की ओर से योगनगर ऋषिकेश और कोलकाता के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 04312/04311 मुरादाबाद, वाराणसी, डीडीयू, गया और धनबाद के रास्ते चलेगी. इससे उत्तर भारत से बिहार और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा.
 
ट्रेन

Lagatar Desk :  दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले ट्रेनों में खचमखच भीड़ है. लोगों को सीट मिलना मुश्किल हो गया है. यात्रियों की परेशानी और ट्रेनों को होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

 

यह स्पेशल ट्रेनें मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, जयनगर और बक्सर समेत कई स्टेशनों तक जाएंगी. इससे दूसरे राज्यों में जाकर नौकरी और पढ़ाई कर रहे यात्रियों घर लौट पाएंगे. (आरा में सुबह-सुबह धांय-धांय, रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर की गोली मारकर हत्या)

 

चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

रेलवे की ओर से योगनगर ऋषिकेश और कोलकाता के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 04312/04311 मुरादाबाद, वाराणसी, डीडीयू, गया और धनबाद के रास्ते चलेगी. इससे उत्तर भारत से बिहार और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा.

 

हुबली से मुजफ्फरपुर के लिए विशेष ट्रेन

दक्षिण भारत से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए हुबली से विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है. यह ट्रेन 24 अक्टूबर तक हर मंगलवार शाम 4:45 बजे हुबली से रवाना होगी. पटना होते हुए अगले दिन दोपहर करीब 2:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. 

 

वापसी में यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच हर शुक्रवार सुबह 8:40 बजे रवाना होगी. इससे दक्षिण भारत में रहने वाले बिहार के लोगों को त्योहार के मौके पर घर पहुंचने के लिए एक और विकल्प मिलेगा.

 

यशवंतपुर से सहरसा के बीच भी चलेगी ट्रेन

रेलवे यशवंतपुर और सहरसा के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाएगा. जानकारी के मुताबिक, 11 से 29 नवंबर के बीच हर रविवार सुबह 7 बजे यशवंतपुर से ट्रेन रवाना होगी. यह मंगलवार रात 8:20 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में 14 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक हर बुधवार सुबह 5:55 बजे सहरसा से ट्रेन खुलेगी. इससे कर्नाटक और बिहार के बीच यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

 

नागपुर, पंजाब और गुजरात से आने वालों को भी फायदा

नागपुर से समस्तीपुर के लिए 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक हर बुधवार विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. वहीं, छेहरटा से मुजफ्फरपुर के लिए 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हर सोमवार ट्रेन चलेगी. इसके अलावा अमृतसर से जयनगर, उधना से जयनगर, नारंगी से गोरखपुर और टाटा से बक्सर के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है. इससे बिहार के अलग-अलग जिलों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही