Mumbai : बेबी पाउडर बनानेवाली जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को बंबई उच्च न्यायालय से राहत मिल गयी है. खबर आयी है कि हाई कोर्ट ने बेबी पाउडर बनाने, उसका वितरण करने और बेचने की अनुमति देते हुए कंपनी का लाइसेंस रद्द करने सहित महाराष्ट्र सरकार के तीन आदेशों को बुधवार को निरस्त कर दिया. अदालत ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी का लाइसेंस रद्द करने तथा संबंधित उत्पादों के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के राज्य सरकार के आदेश को कठोर, अतार्किक एवं अनुचित करार दिया है. इसे भी पढ़ें : विश्व">https://lagatar.in/world-bank-estimates-indian-economy-will-grow-at-a-slow-pace-of-6-6-percent-in-the-financial-year-2023-24/">विश्व
बैंक का अनुमान, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 6.6 प्रतिशत की धीमी रफ्तार से बढ़ेगी Indian economy
सामूहिक धर्मांतरण केस : अमेरिका, लंदन, कनाडा और पाकिस्तान से 60 करोड़ से ज्यादा की फंडिंग हुई
आपदा : लोग आशियाना छोड़ने को तैयार नहीं, उचित मुआवजे को लेकर प्रदर्शन जारी, बारिश, बर्फबारी से खतरा बढ़ा
बैंक का अनुमान, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 6.6 प्रतिशत की धीमी रफ्तार से बढ़ेगी Indian economy
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) को कड़ी फटकार लगाई
न्यायमूर्ति गौतम पटेल और न्यायमूर्ति एस जी दिगे की पीठ ने दिसंबर 2018 में जब्त किये गये कंपनी के बेबी पाउडर के नमूने के परीक्षण में देरी के लिए राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) को कड़ी फटकार लगाई है. खंडपीठ ने कहा कि कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए गुणवत्ता और सुरक्षा संबंधी मानकों को बनाये रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी एक उत्पाद में इनका मामूली विचलन होने पर पूरी उत्पादन प्रक्रिया को बंद करना उचित नहीं लगता. इस तरह के दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप व्यावसायिक अराजकता और अपव्यय की स्थिति पैदा होगी. बता दें कि कंपनी के लाइसेंस का निलंबन और इसे रद्द करने का आदेश एक प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर पारित किया गया था, जिसमें पाया गया था कि पाउडर में पीएच का स्तर निर्धारित मानक से अधिक था. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-mass-conversion-case-funding-of-more-than-60-crores-from-america-london-canada-and-pakistan/">यूपीसामूहिक धर्मांतरण केस : अमेरिका, लंदन, कनाडा और पाकिस्तान से 60 करोड़ से ज्यादा की फंडिंग हुई
बेबी पाउडर उत्पाद के सभी बैच निर्धारित मानदंडों के अनुरूप थे
अदालत ने आज बुधवार को अपने आदेश में कहा कि नये परीक्षणों से पता चला है कि बेबी पाउडर उत्पाद के सभी बैच निर्धारित मानदंडों के अनुरूप थे. पीठ ने राज्य सरकार के तीन आदेशों को चुनौती देने वाली कंपनी की एक याचिका पर यह आदेश पारित किया. राज्य सरकार ने 15 सितंबर, 2022 को लाइसेंस रद्द कर दिया था, जबकि बेबी पाउडर उत्पाद के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक का आदेश 20 सितंबर, 2022 को जारी किया गया था. इसे भी पढ़ें : जोशीमठ">https://lagatar.in/joshimath-disaster-people-are-not-ready-to-leave-their-homes-protest-continues-for-proper-compensation-danger-increased-due-to-rain-and-snowfall/">जोशीमठआपदा : लोग आशियाना छोड़ने को तैयार नहीं, उचित मुआवजे को लेकर प्रदर्शन जारी, बारिश, बर्फबारी से खतरा बढ़ा