Search

 
 
 

सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ लें शेष बचे नक्सकली: लातेहार एसपी

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जिले में उग्रवाद व नक्सhलवाद अब समाप्ति की ओर है. जो नक्सली बचे हैं, वे सरकार की नई सरेंडर पॉलिसी का लाभ लेकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का प्रयास करें.
 
कार्यक्रम में भाग लेते एसपी कुमार गौरव व अन्य पुलिस अधिकारी.

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जिले में उग्रवाद व नक्सhलवाद अब समाप्ति की ओर है. जो नक्सली बचे हैं, वे सरकार की नई सरेंडर पॉलिसी का लाभ लेकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का प्रयास करें. एसपी मंगलवार को मनिका थाना परिसर में मनिका थाना क्षेत्र के आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों व उनके परिजनों से बातचीत कर रहे थे.


एसपी ने परिजनों से कहा कि किसी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं. प्रशासन उनके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है. इस दौरान उन्होपने सरकार की नई दिशा आत्मसमर्पण व पुर्नवास नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के बच्चोंश की पढ़ाई के लिए सरकार प्रत्येवक वर्ष 40 हजार रुपये, रोजगार के लिए बैंक से चार लाख रुपये का लोन व मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बच्चों की शादी में 30 हजार रुपय दे रही है.

 


उन्होंने कहा कि पूरे परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा.  इसके अलावा मुकदमा लड़ने के लिए सरकार की ओर से अधिवक्ताे की व्यवस्था की जायेगी. मौके पर डीएसपी (मुख्यावलय) संजीव कुमार मिश्रा, बीडीओ संदीप कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, सब इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, महेंद्र नाथ शर्मा, नरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, आत्मसमर्पण करने वाले नक्समली बल्केश्वर उरांव, दामोदर यादव, ललन यादव, आनंद सिंह की पत्नी, वैद्यनाथ सिंह की पत्नी, वीरेंद्र यादव की पत्नी, मुकेश राम का भाई, श्रवण सिंह के पिता सहित अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही