Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्रिपुरा में चुनाव बाद हिंसा की जांच कर रही संसदीय टीम में शामिल कांग्रेस-माकपा नेताओं पर हमला, तीन गिरफ्तार

Agartala : त्रिपुरा में चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा की जांच करने और प्रभावित लोगों से बात करने शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वहां पहुंची संसदीय टीम पर हमला होने की खबर है. सीपीआई (एम) त्रिपुरा के राज्य सचिव और पूर्व मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि कल शाम बीसलगढ़ के नेहलचंद्र नगर बाजार में हुए जघन्य हमले के कारण संसदीय दल को आज निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित करने को विवश होना पड़ा है.

प्रतिनिधिमंडल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर था

सिपाहीजाला जिले में वाम दलों और कांग्रेस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.  त्रिपुरा में बिशालगढ़ उपमंडल के एक सीमावर्ती गांव नेहलचंद्रनगर में प्रतिनिधिमंडल पर शुक्रवार को उस समय हमला हुआ था, जब वह चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर था. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/kcrs-daughter-kavita-to-be-questioned-today-in-delhi-liquor-scam-arrest-possible/">दिल्ली

शराब घोटाले में आज KCR की बेटी के कविता से ED की पूछताछ, गिरफ्तारी संभव

सत्ताधारी भाजपा समर्थित कुछ लोगों ने  संसदीय टीम पर हमला कर दिया

सूत्रों के अनुसार जब संसदीय दल के सदस्य सिपाहीजला जिले के हिंसा प्रभावित बिशालगढ़ पहुंचे तो सत्ताधारी भाजपा समर्थित कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उनके तीन वाहनों में तोड़फोड़ की. माकपा ने इस बारे में बयान जारी कर कहा कि सांसद और उनके साथ गये कांग्रेस-माकपा नेता तुरंत वहां से निकल गये, इस कारण किसी बड़े हमले से बच गये. माकपा ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी त्रिपुरा के मोहनपुर में संसदीय दल के दौरे में भी बाधा डाली. हालांकि इस संबंध में पुलिस ने कहा कि स्थानीय विधायकों और नेताओं के साथ सांसदों को विशालगढ़ के नेहल चंद्र नगर में एक दौरे के क्रम में नारेबाजी का सामना करना पड़ा. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/americas-silicon-valley-bank-goes-bankrupt-property-seizure-fear-of-banking-crisis-like-2008/">अमेरिका

का Silicon Valley Bank हुआ दिवालिया, संपत्ति सीज, 2008 जैसी बैंकिंग क्राइसिस की आशंका!

पुलिस ने कार्रवाई प्करते हुए प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित निकाला

पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया कि संसदीय टीम के साथ में गयी पुलिस एस्कॉर्ट टीम ने तुरंत कार्रवाई प्करते हुए प्रतिनिधिमंडल को वहां से सुरक्षित निकाला. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे. किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है. 2-3 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है. इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.

प्रतिनिधिमंडल के साथ गयी पुलिस ने कुछ नहीं किया : जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया. कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल पर त्रिपुरा के बिशालगढ़ और मोहनपुर में भाजपा के गुंडों ने हमला किया. कहा कि प्रतिनिधिमंडल के साथ गयी पुलिस ने कुछ नहीं किया. भाजपा वहां एक विजय रैली कर रही है.

संसदीय दल में चार लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसद शामिल

कांग्रेस और माकपा नेताओं ने कहा कि संसदीय दल में चार लोकसभा सांसद और तीन राज्यसभा सांसद शामिल हैं. इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है. टीमें पश्चिम त्रिपुरा, सिपाहीजाला और गोमती में हिंसा प्रभावित गांवों और शहरी क्षेत्रों का दौरा कर रह रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही