Search

 
 
 

तमाड़ में जाली नोट मिलने की सूचना, 500 के 40 से अधिक संदिग्ध नोटों के साथ युवक हिरासत में

Ranchi News ; पकड़े गए युवक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र(सरायकेला-खरसावां जिला) के सालुकडीह गांव निवासी नागेश्वर महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह गुरुवार शाम सिंदवारी बाजार में खरीदारी करने पहुंचा था. दुकानदार को भुगतान के दौरान नोटों पर संदेह हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया.
 
जाली नोट (फाइल फोटो)

Ranchi News ; रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के सिंदवारी बाजार में 500-500 रुपये के कथित जाली नोट मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया. गुरुवार शाम खरीदारी के दौरान दुकानदार को एक युवक द्वारा दिए गए नोटों पर संदेह हुआ. इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उसके पास से 500 रुपये के 40 से अधिक संदिग्ध नोट बरामद होने की बात सामने आई है.

 

पकड़े गए युवक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र(सरायकेला-खरसावां जिला) के सालुकडीह गांव निवासी नागेश्वर महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह गुरुवार शाम सिंदवारी बाजार में खरीदारी करने पहुंचा था. दुकानदार को भुगतान के दौरान नोटों पर संदेह हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया.

 

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि सिंदवारी बाजार में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ने की सूचना दी थी. आरोप था कि वह नकली नोट का इस्तेमाल कर रहा है.  

 

संदिग्ध नोट कहां से आए, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास से बरामद संदिग्ध नोट कहां से आए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था. डीएसपी ओमप्रकाश के मुताबिक, मामले में पूछताछ जारी है. जांच के बाद ही नोटों की वास्तविकता और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों का पता चल सकेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही