Search

 
 
 

बोकारो विधायक से मिले झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रतिनिधि

 
Bokaro :  झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ की बोकारो जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को बोकारो की विधायक श्वेता सिंह से मुलाकात की. संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने विधायक से सेक्टर तीन स्थित आवास पर मिलकर उन्हें जीत की बधाई दी. साथ ही संघ द्वारा शिक्षक व छात्र हित में किए जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया. विधायक ने शिक्षकों से ईमानदारी पूर्वक छात्र हित में कर्तव्य निर्वहन करने का सुझाव दिया और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया.  कहा कि सरकारी सेवक होने के नाते जनता के हित में निरंतर कार्य करना उनका ध्येय है. विधायक से मिलने वालों में संघ के संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत पांडेय,  सचिव डॉ अवनीश कुमार झा, कोषाध्यक्ष राजदेव साहू, संयुक्त सचिव डॉ शक्तिपद महतो, ब्रजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कपिल देव ठाकुर, प्रियंका कुमारी, अशोक कुमार महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/the-government-should-give-respect-to-the-agitators-from-the-date-of-formation-of-the-state/">राज्य

गठन की तिथि से सरकार आंदोलनकारियों को दे सम्मानः पुष्कर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही