Search

 
 
 

प्रेस क्लब रामगढ़ के प्रतिनिधि डीसी से मिले, सौंपा मांगपत्र

 

Ramgarh : प्रेस क्लब रामगढ़ की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी फैज अक अहमद मुमताज से मुलाकात की. प्रतिनिधियों ने डीसी को बुके देकर स्वागत किया और मांगपत्र भी सौंपा. डीसी ने मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. मांगपत्र में प्रेस क्लब का नए भवन बनाने, सभी पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड निर्गत करने, अर्हताएं पूरी करने वाले जिले के पत्रकारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने, टोल प्लाजा में जिले के पत्रकारों के चार पहिया वाहन की आवाजाही की निःशुल्क सुविधा और पत्रकार कॉलोनी का निर्माण कराने की मांग मुख्य है.

 इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी आशीष अग्रवाल, डीपीआरओ प्रभात शंकर, डीटीओ मनीषा वत्स से भी मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार बबलू, सचिव धनेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह, दीपक कुमार, सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र सिंह, राज कुमार, नीरज सिंह शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही