Search

 
 
 

दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, दिखेगी दुमका के सिल्क उत्पादन की झलक

 
Ranchi: गणतंत्र दिवस 2024 कार्यक्रम में झारखंड समेत 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है. गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है. इस वर्ष झारखंड की झांकी में दुमका की सिल्क उत्पादन से संबंधित झांकी प्रदर्शित की जाएगी. बता दें कि 2023 के दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर झारखंड की ओर से देवघर की झांकी प्रदर्शित की गई थी. इसे पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/illegal-mining-worth-rs-1250-crore-done-in-sahibganj-revealed-in-ed-investigation/">साहिबगंज

में 1250 करोड़ की हुई अवैध माइनिंग, ED जांच में खुलासा 

 देश भर से शामिल होंगी झांकियां

बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था. विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ है. झारखंड की झांकी के प्रारूप की चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों ने खूब सराहा. नई दिल्ली में 19 जनवरी तक चयनित सभी राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है, और पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-laws-sisters-in-law-found-a-new-way-the-respect-of-the-representatives-of-the-society-remained-intact/">जमशेदपुर

: जीजा की सालियों ने ढूंढ निकाला नया तरीका, समाज के प्रतिनिधियों का बना रहा मान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही