Search

 
 
 

झारखंड भवन में अधिकारियों के पास और सुविधाओं को लेकर रेजिडेंट कमिश्नर ने की बैठक

Ranchi News: बैठक में पास की संख्या बढ़ाने और पास जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी विचार किया गया. साथ ही  सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी कामकाज में होने वाली परेशानियों को दूर करने पर जोर दिया गया. अरवा राजकमल ने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों और सरकारी वाहनों के लिए पास जारी करने और उनके नवीनीकरण के लिए संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल जरूरी है.
 
झारखंड भवन

New Delhi: झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में गृह मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी के साथ बैठक की. इसमें झारखंड सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रवेश पास, सरकारी वाहनों के पास और उनके नवीनीकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

 

बैठक में पास की संख्या बढ़ाने और पास जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी विचार किया गया. साथ ही  सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी कामकाज में होने वाली परेशानियों को दूर करने पर जोर दिया गया.

इसे भी पढ़ें - 

 

अरवा राजकमल ने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों और सरकारी वाहनों के लिए पास जारी करने और उनके नवीनीकरण के लिए संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल जरूरी है. इससे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सरकारी कामकाज को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी.

 

बैठक में दिल्ली में रहने वाले झारखंड के लोगों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई. उनकी जरूरतों को समझने और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ संपर्क बनाए रखने पर विचार किया गया. इसके अलावा  झारखंड भवन और केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया.

 

बैठक में केंद्र सरकार के मंत्रालयों और झारखंड सरकार के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य राज्य से जुड़े सरकारी कामों को समय पर पूरा करना और दिल्ली में तैनात झारखंड सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही