Search

 
 
 

Ranchi News: JLKM युवा मोर्चा के गठन की जिम्मेदारी 6 पदाधिकारियों को

Ranchi News: JLKM की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के मुताबिक, दिग्विजय सिंह, पनेश्वर कुमार, सनी तिग्गा, राजाराम महतो, सहदेव महतो और सुरेंद्र यादव को संथाल परगना प्रमंडल के संबंधित जिलों में युवा मोर्चा की जिला कमेटी के गठन की जिम्मेदारी दी गई है. सूचना के अनुसार, सभी पदाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर संथाल परगना के संबंधित जिलों में युवा मोर्चा की जिला कमेटी का गठन सुनिश्चित करना होगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने संथाल परगना प्रमंडल में युवा मोर्चा के जिला कमेटियों के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने इसको लेकर छह पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है.


JLKM की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के मुताबिक, दिग्विजय सिंह, पनेश्वर कुमार, सनी तिग्गा, राजाराम महतो, सहदेव महतो और सुरेंद्र यादव को संथाल परगना प्रमंडल के संबंधित जिलों में युवा मोर्चा की जिला कमेटी के गठन की जिम्मेदारी दी गई है. सूचना के अनुसार, सभी पदाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर संथाल परगना के संबंधित जिलों में युवा मोर्चा की जिला कमेटी का गठन सुनिश्चित करना होगा.

इसे भी पढ़ें - 


पार्टी ने कमेटी गठन की प्रक्रिया में संथाल परगना की जिला कमेटी, पूर्व प्रत्याशियों समेत सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आवश्यक सहयोग देने की अपील की है. यह सूचना JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के हस्ताक्षर से जारी की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही