Search

 
 
 

UGC NET परीक्षा को लेकर केंद्र के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

Ranchi News: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से प्राप्त सूचना के आधार पर UGC NET जून-2026 परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को रांची के एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई है. प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा केंद्र के आसपास असामाजिक तत्व भीड़ जुटाकर विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: UGC NET जून-2026 परीक्षा के कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची कुमार रजत ने BNSS की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया है.

 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से प्राप्त सूचना के आधार पर UGC NET जून-2026 परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को रांची के एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई है.

इसे भी पढ़ें - 

 

प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा केंद्र के आसपास असामाजिक तत्व भीड़ जुटाकर विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं. इसे देखते हुए परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कई गतिविधियों पर रोक लगाई गई है.

 

निषेधाज्ञा के तहत पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक जगह एकत्र होने, ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल, अस्त्र-शस्त्र या हरवे-हथियार लेकर चलने और किसी बैठक या आमसभा के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा. सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है. यह आदेश 9 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक और 10 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा.

परीक्षा केंद्र:

ION Digital Zone iDZ Tupudana, Three Eye Tech, 52 P, 53, Tupudana Industrial Area, Near Premsons Motor, Ranchi.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही