Search

 
 
 

झारखंड पुलिस अकादमी में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट जारी

 
Ranchi : झारखंड पुलिस अकादमी में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट आ गया है. इस परीक्षा में कुल नौ सब इंस्पेक्टर शामिल हुए थे. जिसमें से 8 सब इंस्पेक्टर उत्तीर्ण हुए हैं जबकि एक सब इंस्पेक्टरअनुत्तीर्ण घोषित किये गये. उत्तीर्ण सब इंस्पेक्टर में मोहम्मद हजरत जमाल, जफर आलम ,गौरव सिंह ,सुनील सिंह, बिरजू प्रसाद, दीपक कुमार पासवान ,राम कुमार राम और घनश्याम गेब्रियल शामिल हैं. वहीं सुनील चौधरी अनुत्तीर्ण घोषित किये गये. इसको लेकर जिले के एसपी को आदेश दिया गया है कि इस परीक्षाफल के अनुरूप जिलादेश अंकित करते हुए परीक्षाफल संबंधित प्रशिक्षुओं को सूचित करना सुनिश्चित किया जाये. इस परीक्षाफल के प्रकाशन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अविलंब अवगत कराया जाये. इसे भी पढ़ें - राजकोट">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-rajkot-congress-gave-the-contract-to-someone-else-to-abuse-me/">राजकोट

में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस ने मुझे अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया, इशारा किधर!

प्रथम सेमेस्टर के बुनियादी प्रशिक्षण परीक्षा आयोजित करायी गयी थी

जानकारी के मुताबिक डीजी ट्रेनिंग के द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है. कि झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में संचालित सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा से नियुक्त शेष बचे सब इंस्पेक्टर के प्रथम सेमेस्टर के बुनियादी प्रशिक्षण 11 अप्रैल 2021 से लेकर 15 अप्रैल 2021 और 4 अगस्त 2022 से लेकर 5 अगस्त 2022 तक परीक्षा आयोजित करायी गयी थी. इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/high-courts-suo-motu-cognizance-of-demolition-case-in-latehar-court-said-intelligence-failure-cs-and-dgp-appeared/">लातेहार

कोर्ट में तोड़फोड़ मामले पर हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, कहा – इंटेलीजेंस फेलियर, CS और DGP हुए हाजिर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही