Search

 
 
 

Hazaribagh News: जमीन पर काम कराने पहुंचे रिटायर्ड DSP से मारपीट, चार लोगों पर FIR

Hazaribagh News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केसूरा गांव में जमीन पर काम कराने पहुंचे सेवानिवृत्त DSP मदन मोहन सिन्हा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में उनका एक दांत टूट गया.
 
रिटायर्ड DSP से मारपीट

Hazaribagh News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केसूरा गांव में जमीन पर काम कराने पहुंचे सेवानिवृत्त DSP मदन मोहन सिन्हा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में उनका एक दांत टूट गया. घायल अवस्था में उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया. मामले में रिटायर्ड DSP के बयान पर मुफ्फसिल थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार मदन मोहन सिन्हा केसूरा गांव स्थित अपनी जमीन पर काम कराने पहुंचे थे. इसी दौरान चार नामजद आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे और जमीन पर चल रहे काम को रोक दिया. काम बंद कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने मदन मोहन सिन्हा के साथ मारपीट कर दी.

 

मारपीट के दौरान उनका एक दांत टूट गया और उन्हें चोटें आईं. घटना के बाद उन्होंने मुफ्फसिल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

 

प्राथमिकी में सिलवार गांव निवासी किशोरी प्रसाद मेहता, बड़ासी गांव निवासी उमेश मेहता, राजेश मेहता और जागेशर मेहता को नामजद किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपों की सत्यता और जमीन से जुड़े विवाद के पहलुओं की भी जांच कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही