Ranchi News: हाईकोर्ट ने नियुक्ति घोटाले में जारी CID जांच में सेवानिवृत न्यायाधीश गौतम चौधरी को मॉनिटर नियुक्त किया है. CID द्वारा छात्रों को समन भेज कर प्रताड़ित करने के आरोपों के मद्देनजर मॉनिटर की नियुक्ति की गयी है. वह सिर्फ प्रताड़ित करने से संबंधित मामलों की मॉनिटरिंग करेंगे. CID मामले की जांच के लिए स्वतंत्र रहेगी. मॉनिटरिंग से जांच का काम प्रभावित नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें:
उल्लेखनीय है कि मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने आरोप लगाया कि CID जांच के नाम पर निर्दोषों को नोटिस जारी कर प्रताड़ित किया जा रहा है. जांच के दौरान जब उम्मीदवार जांच अधिकारी से यह कहता है कि उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना, तो उन्हें अनुचित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि वह निर्दोषों को प्रताड़ित होने से बचाए.
इन आरोपों पर सरकार की ओर से महाधिवक्ता और मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि जांच अधिकारी को अगर लगता है कि किसी को पूछताछ के लिए बुलाया जाए, तो वह उसे समन कर बुला सकता है. उसे किसी को समन करने से नहीं रोका जा सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को इस बात की आशंका है कि जांच के दौरान किसी को प्रताड़ित किया जा सकता है, तो इसकी मोनिटरिंग हाईकोर्ट के किसी सेवानिवृत न्यायाधीश से करायी जा सकती है. इसके बाद कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस गौतम चौधरी को मॉनिटर नियुक्त किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

