Search

 
 
 

Hazaribagh News: पेंशन के लिए भटकती रही रिटायर्ड सफाई कर्मी, इलाज के अभाव में हुई मौत

Hazaribagh News: गंभीर बीमारी से जूझ रहीं मोसमात सेहरा अपने इलाज के लिए अपनी ही बकाया पेंशन लेने को लेकर नगर निगम कार्यालय में कई बार लिखित आवेदन देकर भटकती रहीं और गुहार लगाती रहीं, आखिरकार, पैसे के अभाव में समुचित इलाज नहीं मिल पाने के कारण उनकी जान चली गई.
 
फाइल फोटो

Hazaribagh News: हजारीबाग नगर निगम और झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग की घोर संवेदनहीनता तथा प्रशासनिक विफलता ने एक बुजुर्ग सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी की जान ले ली. हरी नगर निवासी एवं नगर निगम से लगभग 10 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुईं सफाई कर्मी मोसमात सेहरा का पिछले 6 महीनों से पेंशन भुगतान लंबित था. 

 

गंभीर बीमारी से जूझ रहीं मोसमात सेहरा अपने इलाज के लिए अपनी ही बकाया पेंशन लेने को लेकर नगर निगम कार्यालय में कई बार लिखित आवेदन देकर भटकती रहीं और गुहार लगाती रहीं, लेकिन संवेदनहीन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. आखिरकार, पैसे के अभाव में समुचित इलाज नहीं मिल पाने के कारण उनकी जान चली गई.

 

नगर निगम यूनियन अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि ने कहा कि सरकार की इस लचर व्यवस्था और विभागों की आपसी खींचतान का खामियाजा गरीब सफाई कर्मचारी भुगत रहे हैं. आज स्थिति यह है कि सेवानिवृत्त कर्मियों को 6 महीने से पेंशन नहीं मिली है और स्थायी (परमानेंट) सफाई कर्मचारियों को भी पिछले 4 महीनों से वेतन नहीं मिल पा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/ramgarh-road-accident-pm-modi-expresses-grief-announces-rs-2-lakh-each-as-aid-for-the-kin-of-deceased 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही