Search

 
 
 

ग्रेड पे और प्रोन्नति के लिए राजस्व कर्मचारियों का स्ट्राइक

 
Ranchi :   झारखंड के राजस्व कर्मचारी 16 सितंबर 2022 से ग्रेड पे और प्रोन्नति समेत विभिन्न 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. कर्मचारी 1.10.2019 को हुए समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं. राजस्व कर्मचारी की हड़ताल में रहने से जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र, जमीन संबंधी कार्य म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, पारिवारिक सूची, भूमि हस्तांतरण समेत विभिन्न कार्य प्रभावित हैं. इससे छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जमीन खरीदार और विक्रेताओं को भी कठिनाई हो रही है. शुभम संदेश की टीम ने राज्यभर के हड़ताली कर्मचारियों से बात कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/5-samples-of-system-failure-strike-for-grade-pay-and-promotion-pankaj-mishra-and-ed/">

 सिस्टम की नाकामी के 5 नमूने, ग्रेड पे और प्रोन्नति के लिए स्ट्राइक, पंकज म‍िश्रा और ईडी समेत कई बड़ी खबरें जरूर पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

ये हैं राजस्व कर्मचारी संघ की 10 सूत्री मांगें 

झारखंड सरकार के साथ हुए 10 अक्टूबर 2019 के समझौते के अनुसार ग्रेड पे 2400 व तीन वर्ष बाद 2800 करने, अंचल निरीक्षकों की बहाली पर रोक लगाते हुए 50 प्रतिशत पद पर वरीयता और 50 प्रतिशत पदों पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर प्रमोशन, प्रमोशन के लिए राजस्व कर्मचारी की कार्यवधि पांच वर्ष, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, लैपटॉप व नेट मुहैया कराने, हल्का इकाई का पुनर्गठन करने, दोपहिया वाहन का ईंधन खर्च, सुरक्षा मुहैया कराने, राजस्व कर्मचारी के रिक्त पदों पर बहाली करने और सभी को पुरानी पेंशन लागू करने की मांगें शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जीत">https://lagatar.in/with-the-victory-the-indian-team-bid-farewell-to-jhulan-beat-england-by-16-runs-in-the-last-odi/">जीत

के साथ भारतीय टीम ने झूलन को दी विदाई, आखिरी वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही