Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर में बालू की तस्करी से राज्य सरकार को प्रतिमाह करोड़ों के राजस्व का घाटा

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : पश्चिम सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर थाना अन्तर्गत जैंतगढ़ से पुलिस-प्रशासन, खनन विभाग और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त बालू माफियाओं की सांठगांठ से बालू तस्करी की जा रही है. इससे राज्य सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. राज्य सरकार को प्रतिमाह करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है. इस बात का पुख्ता प्रमाण रविवार को जैंतगढ़-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर जामपानी जंगल क्षेत्र में अवैध बालू लदा एक हाइवा ओडी 35-2374 के पलटने से मिला. डम्पर चालक के पास बालू से संबंधित कोई चालान नहीं था. हाईवा के पलटने के बाद उसका चालक घटनास्थल से फरार हो गया. घटनास्थल पर खड़ा हाइवा के एक स्टाफ ने बताया कि उक्त बालू जैंतगढ़ के रहने वाले एक सरकारी शिक्षक प्रधान का है. वे बालू का अवैध कारोबार व तस्करी करते हैं. उनके आदेश पर नोवामुंडी के एक बालू माफिया साहू के यहां ले जाया जा रहा था. [caption id="attachment_182279" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/POKLAIN-1-300x168.jpg"

alt="" width="300" height="168" /> नदी किनारे पोकलैन से वाहनों में भरा जा रहा अवैध बालू.[/caption] इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-in-beur-jail-13-female-and-nine-male-prisoners-will-perform-chhath-festival-the-jail-administration-has-arranged/">पटना

: बेऊर जेल में 13 महिला और नौ पुरूष कैदी करेंगे छठ पर्व, जेल प्रशासन ने की व्यवस्था
वहां से किसी ग्राहक के पास भेजा जाता. अवैध बालू लदा पलटा हाइवा नोवामुंडी के लखनसाई निवासी बाबू गौड़ की बताई जा रही है. जैंतगढ़ के गुमुरिया आदि बालू घाटों पर दिन-रात जेसीबी व लोडर से बालू का उठाव कर ट्रैक्टर व ट्रक के माध्यम से नदी से उठाकर कुछ दूरी पर सुरक्षित स्थान पर स्टॉक किया जाता है. वहां से उक्त बालू को हाइवा में लोडकर झारखंड-ओडिशा के विभिन्न शहरों व गांवों में भारी कीमत अर्थात प्रत्येक हाईवा बालू 20-25 हजार रुपए (दूरी के अनुसार कीमत) में बेचा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि लौहांचल में बालू के अलावे लौह व मैगनीज अयस्क, गिट्टी की तस्करी निरंतर जारी है. इस अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिला स्तर पर आयुक्त व उपायुक्त के नेतृत्व में वन विभाग, खनन विभाग, पुलिस आदि को लेकर विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है, लेकिन यह टास्क फोर्स उतना सक्रिय नहीं है, जितना की होना चाहिए. टास्क फोर्स की निष्क्रियता का खुला लाभ खनिज तस्कर उठा सरकारी राजस्व व खनिज सम्पदाओं का भारी दोहन कर करोड़ों का लाभ उठा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही