Search

 
 
 

राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, 11 सूत्री मांगों को लेकर दे रहे धरना

 
Bokaro : राज्य के सभी राजस्व उपनिरीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. बोकारो में पदस्थापित राजस्व उपनिरीक्षक भी धरने पर बैठे हैं. राजस्व उपनिरीक्षक की हड़ताल सातवें दिन भी जारी है.  राजस्व उपनिरीक्षक के अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं.  संघ के अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने कहा कि पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था. पिछली सरकार ने प्रोटेक्शन एक्ट पर सहमति बनायी थी. इसको लेकर संघ ने कई बार सरकार को ज्ञापन सौंपा. आज हड़ताल का सातवां दिन है, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं की गयी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-indefinite-strike-of-daily-wage-earners-and-contract-workers-of-nagar-panchayat/">लातेहार

: नगर पंचायत के दैनिक वेतन भोगी और अनुबंध कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

हड़ताल करने पर मजबूर हैं राजस्व उपनिरीक्षक

अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वो कई बार डीसी को ज्ञापन सौंपे  हैं. लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया. संघ के प्रतिनिधि भी सचिवालय के चक्कर काट रहे हैं. लेकिन अबतक उनकी 11 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुई.  उन्होंने कहा कि आम जनता को भी हड़ताल के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  हम हड़ताल करने के लिए मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि हमारे कई साथी अपनी जान गवां चुके हैं. लेकिन सरकार ने आज तक हमारी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की. इसे भी पढ़ें : PFI">https://lagatar.in/amit-shah-holds-high-level-meeting-with-nsa-home-secretary-dg-nia-regarding-raids-on-pfi-locations/">PFI

के ठिकानों पर छापों को लेकर अमित शाह ने एनएसए, गृह सचिव, डीजी एनआईए के साथ हाई लेवल मीटिंग की
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही