Search

 
 
 

समीक्षा बैठक: ए.एन.सी के कम प्रतिशत पर बिफड़े सिविल सर्जन, सुधार के दिए निर्देश

जिले के सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार की अध्यक्षता में एनएचएम अन्तर्गत सभी कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. जिसमें सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई व प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के सदस्य शामिल हुए.
 

Ramgarh: जिले के सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार की अध्यक्षता में एनएचएम अन्तर्गत सभी कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. जिसमें सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई व प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के सदस्य शामिल हुए. बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने सभी कार्यक्रमों की भौतिक व वित्तीय उपलब्धता की समीक्षा की.

 

सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि जिन केंद्रों पर ए.एन.सी का प्रतिशत कम है उसमें सुधार का प्रयास किया जाए और निर्धारित दिनों के अतिरिक्त अन्य दिनों में भी ए.एन.सी किया जाए. साथ ही कहा कि, कार्य स्थल पर सभी ए.एन.सी व अन्य स्वास्थ्य-कर्मी अपने ड्रेस कोड में अपने संस्थान में मौजूद रहेंगे तथा सारे कमियों को कार्य अवधि के दौरान पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी मानकों को 90-95 प्रतिशत तक लाने का प्रयास किया जाए.

 

सिविल सर्जन ने कुल प्रसव के आकड़ों का सही मिलान करने और कमियों पर विशेष रूप से जांच करने का निर्देश दिया. वहीं, सहियाओं के माध्यम से लगातार फॉलोअप करने और इसकी जांच करने का निर्देश दिया. इसके अलावा टीकाकरण को शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया और एन.एस.वाई बढ़ाने को कहा. MDR व CDR को न्यूनतम स्तर पर लाने की बात कही गई. MTC केन्द्रों पर अधिक संख्या में कुपोषित बच्चे आ सके, इसके लिए विशेष रूप से निर्देश दिए गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही