Search

 
 
 

Simdega News: कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय में EF डिजिटाइजेशन कार्य की हुई समीक्षा

कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में EF डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता, सिमडेगा गिरिजा शंकर महतो ने की.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में EF डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता, सिमडेगा गिरिजा शंकर महतो ने की.

 

Uploaded Image

 

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत प्राप्त गणना प्रपत्रों (EF) के डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की गई. अपर समाहर्ता ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वालंटियर को EF की एंट्री का कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि यह मतदाता सूची की शुद्धता से सीधा जुड़ा है.

 इसे भी पढ़ें: 

जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा टोप्पो ने तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण पर जोर दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी अनूप कच्छप ने बताया कि प्रखंड के सभी बूथों पर EF संग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है और डिजिटाइजेशन के लिए अतिरिक्त कर्मियों को लगाया गया है.

 

बैठक में प्रखंड निर्वाचन प्रभारी गुरुचरण महतो, प्रखंड निर्वाचन वरीय पदाधिकारी कवि रंजन प्रसाद, निर्वाचन कोषांग से विश्वजीत सोनी, किशन कुमार, प्रेमशिला कुमारी, सुधीर कुमार, सीमा इंदु सिंह, क्रेसेंसिया बाड़ा एवं मनीष प्रसाद सहित सभी सुपरवाइजर, वालंटियर एवं बीएलओ उपस्थित थे. बैठक में डिजिटाइजेशन के दौरान आ रही समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान भी किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही