Search

 
 
 

Simdega News: जल जीवन मिशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, हर घर जल सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश

उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने जल जीवन मिशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में डीसी ने जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति और अगस्त महीने में आयोजित होने वाले "जल अर्पण दिवस" कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने जल जीवन मिशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में डीसी ने जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति और अगस्त महीने में आयोजित होने वाले "जल अर्पण दिवस" कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की.

इसे भी पढ़ें: 

उप विकास आयुक्त ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए "हर घर जल" सत्यापन कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया.

Uploaded Image

विकास योजनाओं की समीक्षा करते उप-विकास आयुक्त

उन्होंने सभी कनीय अभियंताओं को पंचायत सचिवों के समन्वय से ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) की माहवार बैठकों की कार्यवाही नियमित रूप से अपलोड कराने का निर्देश दिया.

 

बैठक में आरएम/डीटी के तहत हैंडपंप मरम्मति कार्यों की सतत अनुश्रवण करने, जिले के सभी पूर्ण एकल ग्राम एवं बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं (SVS/MVS) को निरंतर चालू रखने तथा जलकर शुल्क के नियमित संग्रहण को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया. साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों को विभागीय कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

 

बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मुकेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुरज मुन्नी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही