Search

 
 
 

JSSC शिक्षक भर्ती 2023 का संशोधित अतिरिक्त परीक्षाफल जारी, इन पदों पर हुआ बदलाव

Ranchi News :यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट के 24 अक्टूबर 2019 के आदेश के अनुपालन में किया गया है. यह आदेश सिविल अपील संख्या-8259/2019 (Government of NCT Delhi and Others Vs. Pradeep Kumar and Others) में पारित किया गया था.
 
जेएसएससी

Ranchi News : जेएसएससी ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का संशोधित अतिरिक्त परीक्षाफल जारी कर दिया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट के 24 अक्टूबर 2019 के आदेश के अनुपालन में किया गया है. यह आदेश सिविल अपील संख्या-8259/2019 (Government of NCT Delhi and Others Vs. Pradeep Kumar and Others) में पारित किया गया था.

 

आयोग ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के पत्रों के आधार पर परीक्षाफल में संशोधन किया है. इसमें विभाग के पत्रांक 1697 (21 अगस्त 2025), 1703 (22 अगस्त 2025) और 1705 (23 अगस्त 2025) को आधार बनाया गया है.

 

इन पदों के परीक्षाफल में हुआ संशोधन

कक्षा 1 से 5: इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद.

 

कक्षा 6 से 8: स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के तहत गणित एवं विज्ञान शिक्षक.

 

कक्षा 6 से 8: सामाजिक विज्ञान शिक्षक.

 

कक्षा 6 से 8: भाषा शिक्षक.

 

आयोग के अनुसार, प्रथम चरण के तहत पूर्व में जारी परीक्षाफल में संशोधन किया गया है. इसके तहत अलग-अलग तिथियों में भाषा शिक्षकों के लिए प्रकाशित परीक्षाफल की विवरणी में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं.

 

संशोधित परीक्षाफल से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आवश्यक सूचना संख्या-105 में देखी जा सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही